फोटो-
छपरौली (बागपत)।
कस्बे में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर मुख्य सड़क मार्गों पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं ने कसबे के सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शाखा का भी आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर भाग लिया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन शुरू किया और कसबे के मुख्य बाजार से होते हुए थाने के सामने से होते हुए धंधान पट्टी, चौधरान पट्टी से होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर में समापन हुए। पद संचालन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से सारा माहौल ही श्री राम में ओतप्रोत हो गया। पद संचालन को देखने के लिए रास्तों के अतिरिक्त मकान की छतों से भी कार्यकर्ताओं के पथ संचलन को उत्सुकता से देखा। इसमें आरएसएस के जिला साहित्य विद्या संयोजक संस्कार भारती व भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वशिष्ठ, खंड संपर्क प्रमुख अखिलेश शर्मा, खंड कार्यवाह बबलू सिंह, आरएसएस के जिला मंत्री विद्या भारती सोमदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. उदयबीर सिंह, राजीव शर्मा ककौर कलां, अमित खोखर एडवोकेट मुकुंदपुर, आशीष रूहेला रठौड़ा, दीपक शर्मा किरठल, डॉ. अमित आदि रहे।
फोटो परिचय
18बीडीटीसीपीएल 2, 2ए, 2बी व 2सी-
छपरौली में हिंदू नव वर्ष पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते आरएसएस कार्यकर्ता। अमर उजाला
अनिल भारद्वाज