फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा-टीकरी मार्ग पर सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा-टीकरी-गांगनौली मार्ग पर एक माह से बंद सड़क निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। निरपुड़ा-टीकरी-गांगनौली मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। एक माह पूर्व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए आपकी अपनी समिति एवं युवा दल निरपुड़ा के कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक हंगामा किया था और निर्माण कार्य बंद करा दिया था। निरपुड़ा ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने इसकी शिकायत लखनऊ में विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी, जिस पर लखनऊ से टीम ने पहुंचकर सड़क की जांच की थी। शनिवार को फिर से सड़क निर्माण शुरू करा दिया । मुनेश देवी ने बताया कि इस बार सड़क का निर्माण आधुनिक मशीनों से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें