बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज एंड हास्पिटल कोताना रोड में एएनएम और जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने मानव संरचना प्रदर्शनी का आयोजन किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्राचार्या स्वाति पटनवाल और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने श्वासन प्रणाली, रक्त संचार प्रणाली, प्रवाहकीय प्रणाली, किडनी, महिला प्रजनन प्रणाली, कैंसर, विद्युत चिकित्सा प्रणाली, अपोहन प्राथमिक जीवन रक्षक प्रणाली, वृद्धि एवं विकास, पीएचसी, केएमसी, सेकेंड स्टेज लेबर, अस्थानिक गर्भावस्था, मासिक धर्म और निषेचन विषयों पर तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किए। प्रो. राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम से आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। कार्यक्रम का मूल्यांकन डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गोपाल वर्मा, डॉ. तरुण तोमर ने किया। एएनएम द्वितीय वर्ष से ब्रेस्ट फीडिंग मॉडल से स्वाति शर्मा, शिल्पा, अंशु, अनिता, सुनिता और मंजू ने प्रथम, संगीता, शालू, राखी, बुसरा और सीमा ने द्वितीय, जीएनएम द्वितीय वर्ष से विनिता, जुबेर, पूजा, रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर ने सम्मानित किया।