बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवा योजना कार्यालय की ओर से शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मेले का उद्घाटन करेंगे। नियोजक कंपनियां यहां पहुंचे युवाओं में से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। आवेदक अपने चार बॉयोडाटा, चार फोटो कार्यालय का पंजीयन कार्ड अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे।
---------------
इन कंपनियों में रोजगार के अवसर
बागपत। एचसीएल ट्रेनिंग स्टाफिंग सर्विसेज, लिवरेजड इंटीग्रेशन, साईं इलेक्ट्रिकल, साईं कंप्यूटर्स की एक इकाई, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, यूनिकेम लेबोरेटरीज लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर्स, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल, एमबीटी कृषि मार्ट, स्टार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनालिटी कंस्ट्रक्शन एवं स्किल डेवलपमेंट, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, गंधार सोल्यूशंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, कोजेन्ट ई सर्विसेज, जी फार एस सिक्योर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट लार्सन एंड टूर्बो लिमिटेड, जय अंबे बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया कंपनियां प्रतिभाग करेगी।
---------------
पहले आओ पहले पाओ
बागपत। सेवा योजना कार्यालयों की ओर से प्रदेशभर के जिलों में यह आयोजन कराए जा रहे हैं। सिर्फ उन युवाओं को मौका मिलेगा, जो सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पहले पंजीकरण करा चुके होंगे। वेबसाइट पर कंपनियों को भी पंजीकरण की छूट रहेगी।
---------------
आज जिले में होंगे केंद्र और प्रदेश के मंत्री
बागपत। शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह भड़ल और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल बड़ौत में होने वाले समारोह में शामिल होंगे।