बागपत। वर्मी कंपोस्ट योजना के सफल क्रियान्वयन के कारण जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान आया है। कई जिले ऐसे है जहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए वर्मी कंपोस्ट योजना को चालू किया, ताकि किसान इस योजना के तहत अपने खेतों में गड्ढे खुदवाकर खाद बना सकें। सरकार की और से छह हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने योजना को सफल बनाने किसानों को योजना की जानकारी दी। इसके बाद किसानों ने इसका लाभ लिया। शासन से जो लक्ष्य मिला था, उसको पूरा किया।