बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक हुई। इसमें किसानों ने अपनी समस्या रखी। कृषकों से अपील की गई वह रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना की बुआई न करें। समिति अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा मिल तब तक बंद नहीं होगी जब सभी किसानों का गन्ना नहीं उठ जाता।
सोमवार को जाट भवन में आयोजित समिति की बैठक में सचिव अनिल कुमार ने कहा जिस किसान का असल से ज्यादा ब्याज हो गया है वह 30 जून तक असल के ब्याज की धनराशि समिति में जमा कर अपने कर्ज को अदा कर सकते हैं। बैठक में ह्यूम पाइप पर सब्सिडी और कृषि यंत्रों को समिति द्वारा किराए पर देने के प्रस्ताव को पास किया। अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि घटतौली नहीं होगी। ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का उठान न करने पर किसानों ने रोष प्रकट किया। सचिव को निर्देशित किया तौल व्यवस्था सुचारू कराए। किसानों को आश्वासन दिया जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक मिल बंद नहीं होगा। किसानों ने बागपत मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की अपील की। अवगत कराया कि जो पर्ची ओवर डेट हो जाती है उसकी तारीख समिति स्तर की जाए। किसान रिजेक्ट गन्ने की बुआई अगले वर्ष न करें। इससे मिल को नुकसान होता है। अध्यक्ष द्वारा 12 क्रय केंद्र वापस कराने पर उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सदस्य विक्रम सिंह, श्रीपाल, पिंकू ढाका, सत्यपाल सिंह, ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, चीनी मिल किनौनी के उप गन्ना प्रबंधक महकार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे।
मिलों द्वारा नहीं लिया जा रहा सामान्य प्रजाति का गन्ना
बागपत। कई गांवों के किसान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिले। बताया कि मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। इंडेंट भी कम जारी की जा रही है। किसान परेशान हो गए। डीएम से गन्ने की खरीद करवाने की मांग की है। रविंद्र हट्टी, मनोज तोमर, विनोद, प्रमोद, वंश, छोटा, विजय, अजय, अतित मौजूद रहे।