बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज के तीर्थंकर महावीर हॉल में बजट पर सेमिनार का आयोजन किया । इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने कहा बजट में हर वर्ग के हित को ध्यान रखा है।
इस सेमिनार का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने मां सरस्वती के समक्ष फूल समर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री द्वारा पेश किए बजट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से देश एवं प्रदेश के समग्र विकास हेतु जारी किए बजट की खूबियों को आम जनमानस तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की हितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसमें जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, नीरज कौशिक, जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, नितिन शर्मा, राजेश राणा, युवा मोर्चा जिला संयोजक एवं मीडिया प्रभारी राजन जैन, राकेश जैन, नितिन जैन, रविंद्र राठी, आलोक शास्त्री, सुमंत पांचाल आदि रहे।