फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक को पेंशन तो कर्मचारियों को क्यों नहीं : बंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच का सम्मेलन सिंघावली अहीर स्थित रणजीत सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी सरकार से पेंशन हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सम्मेलन में मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार बंधु रहे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी का संवैधानिक हक है। जिसे सरकार ने बतौर एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बंद कर दिया है। सांसद और विधायक पुरानी पेंशन का हकदार हो सकते हैं, तो सरकारी कर्मचारी को इससे दूर क्यों किया गया। पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन राष्ट्र स्तर पर चला हुआ है। सभी विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारी अटेवा एवं एनएचओपीएस के एक मंच पर आ चुके हैं। इसकी अध्यक्षता अजयपाल नागर ने की। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह यादव ने किया। इसमें कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर, लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, प्रदीप सिंह, सुखजीत सिंह, बिजनौर संयोजक रजनीश कुमार, मुरादाबाद से मनीष कुमार, अमरोहा से अकील रजा, हापुड़ से अरुण गोहरा, बुलंदशहर से इंद्रेश, बागपत से सुभाष चंद, धर्मेंद्र तोमर, मनोज कुमार, कपिल तोमर, सतपाल राणा, उमेश शर्मा, मनोज राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें