दोघट (बागपत)। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने कहा कि विहिप देश हित में कार्य कर रही है। हिंदू समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।
बुधवार को आजमपुर मुलसम गांव में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विहिप देश एवं समाज के हितों में कार्य करती रहेगी। विहिप की गांव-गांव टीम बना रही है। मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन कराते है, इसका विहिप विरोध करती रहेगी। जिला मंत्री पप्पन राणा ने कहा कि इस तरह के मामलों पर रोक जरूरी है।