बागपत। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे हर वर्ग के लोगों को नुकसान है। रहने के लिए आवास और नौकरियों का टोटा हो जाएगा। उन्होंने एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की दो बच्चों की पॉलिसी लागू की जाए। जिससे सभी को लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, आर्य कपिल वैदिक, जगदीप आर्य, रविंद्र पंवार, टीटू बॉक्सर, राजकुमार धामा, सुरेंद्र आर्य, नरेंद्र धामा, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।