फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना समिति पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गन्ना विकास समिति पर क्षेत्र के काफी संख्या में किसान पहुंचे और उन्होंने किनौनी और सिंभावली मिल के प्रबंधकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और धरना दिया।
विज्ञापन

समिति पर आए किसानों का कहना है कि किनौनी और सिंभावली मिल किसानों के बांड बंद कर रही है। सिंभावली मिल ने जिवाना गुलियान के किसानों का आज तक इंडेंट भी जारी नहीं किया है और किसानों मिल ने सिरसली के किसानों के गन्ना बांड बंद कर दिए हैं। इतना ही नहीं, पिछले सत्र का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है। ये किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के बांड चलवाने और गन्ना भुगतान किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं हुई तो वे तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, सुखवीर सिंह, रविंद्र तोमर, बाबू राम, ऋषिपाल, नवाब सोलंकी, सतपाल, मोहकम, बाबू राम, पप्पू सोलंकी, सुबोध, विनोद, विनय, नवीन, जयवीर, अरविंद, मदन, विजय कुमार, राजवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें