फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खतौली मिल के खिलाफ जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली मिल के रवैये पर रोष जताया
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची न भेजे जाने तथा अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न लेने पर खतौली मिल के खिलाफ किसानों में आक्रोश है। खतौली मिल अधिकारियों ने अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

इदरीशपुर गांव में खतौली मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को कुछ किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर तौलने चले गए। इस पर मिल अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर तौल लिपिक ने गन्ना तौलने से इनकार कर दिया। किसान नाराज हो गए तथा मिल के खिलाफ हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि मिल अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे है। अगेती प्रजाति का गन्ना किसानों के पास अब कम ही रह गया है जबकि सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची अभी तक नहीं भेजी जा रही है। किसानों के गन्ने की कुछ प्रजातियों को अस्वीकृत बताकर मिल ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया। इस कारण खेतों में गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। इस हालात से किसान परेशान हैं। उधर, खतौली मिल के गन्ना प्रबंधक अनिल पंवार का कहना है कि अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें