फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा के अरविंद नेशनल नौकायन चैंपियनशिप में जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। पूना में हुई नेशनल नौकायन चैंपियनशिप में दाहा गांव के अरविंद राणा ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चार से नौ दिसंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में अरविंद राणा पुत्र इंद्रपाल सरपंच निवासी दाहा ने भाग लिया। खिलाड़ी ने नौकायन में सिल्वर मेडल जीत कर गांव ही नहीं बल्कि बागपत जनपद का नाम रोशन किया है। अरविंद राणा इस समय आर्मी में है। इससे पहले भी उन्होंने नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कई पदक जीते हैं। पूना से मोबाइल पर बातचीत में बताया जीत का श्रेय वे अपने ताऊ एवं इंटरनेशनल कबड्डी कोच रामपाल राणा को देते हैं, क्योंकि उनसे ही उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वे ही मेरे आइडियल है। अरविंद राणा के पदक जीतने की सूचना जैसे ही दाहा गांव में उनके घर लगी तो वहां खुशी का माहौल हो गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान बारू मुखिया, नाहर प्रधान, चरण सिंह प्रधान, गोकुल, ब्रह्म सिंह, डॉ. ओमपाल, मास्टर धीरज राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें