दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज, तमेला गढ़ी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार के साथ साथ स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।
योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार के बाद पीटी एवं डंबल के अलावा लेजियम, पिरामिड आदि योगाभ्यास कराये। शास्त्री ने कहा वैदिक परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन ज्ञान बांटने वाली संस्था है। हमारे ऋषि मुनि ध्यान में बैठकर अपने ज्ञान को जनता के लाभ के लिए बढ़ते है और जनता में ज्ञान का प्रसाद बांटते हैं। वर्तमान युग में बढ़ते पाखंड को रोकना जरूरी है, तभी समाज व राष्ट्र की उन्नति होगी। इस दौरान प्रधानाचार्य रुकमपाल सिंह यादव, रामपाल सिंह, प्रशांत छिल्लर, सतीश कुमार, यतेंद्र आर्य, सीमा छिल्लर, आरजू, वर्षा, नीरा, पूजा, दीपा आदि रहे।