फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय प्रमाण पत्र न बनने पर तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय प्रमाण पत्र न बनने पर तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। लेखपालों की हड़ताल के चलते नगर निकाय चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों के जातीय प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर जातीय प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसमें सभासद पदों पर विभिन्न वार्डों से खड़े होने वाले प्रत्याशियों द्वारा जातीय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है। लेकिन वे नहीं बन पा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और जातीय प्रमाण पत्र बनवाये जाने की मांग की। इस पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि वे इस संबध में वैकल्पिक व्यवस्था कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम स्वामी, रविंद्र तोमर, राकेश विश्वकर्मा, कृष्णपाल, नीरज जैन, ललित जैन, संजीव जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें