फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र एवं समाज की सुख समृद्धि के लिये यज्ञ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज सूर्य नगर बड़ौत में राष्ट्र की समृद्धि की कामना के लिए विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में आर्य समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ के यज्ञमान रामपाल तोमर व मीरा तोमर रहें। संरक्षक के रूप में स्वामी यज्ञ मुनि और संचालन रवि शास्त्री ने किया।
यज्ञ के ब्रह्म पद से अरविंद शास्त्री शास्त्री बरनावा ने कहा कि यज्ञ चिकित्सा रोगों से मुक्ति पाने का सर्वोत्तम तरीका है। रोग के अनुसार सामग्री बनाकर यज्ञ करने से सारें रोग दूर हो जाते है। संसार केवल यज्ञ के द्वारा ही प्रदूषण मुक्त हो सकता है। जो व्यक्ति दैनिक यज्ञ करता है उसकी प्रकृति मोक्ष की तरफ बढ़ जाता है। ऐसा व्यक्ति संसार का सबसे सुखी प्राणी होता है। जो व्यक्ति आर्थिक समृद्धि चाहता है उसे दैनिक यज्ञ करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीपाल महाशय ने कहा कि महर्षि दयानंद ने नारी जाति के महत्व को समझाकर नारी जाति के उत्थान का ऐतिहासिक कार्य किया। इस अवसर पर विधायक केपी मलिक, देव मुनि, अंग्रिस मुनि, श्रीपाल, चरण सिंह मलिक, सरला मलिक, धर्मवीर आर्य, डॉ. ओमवीर, रीपू दमन आर्य आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर रेलवें रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में भी यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके ब्रह्म मित्रमुनि और यज्ञमान रणतेज बहादुर रहे। इसमें राष्ट्र एवं समाज की समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर खतौली में रेल दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह आर्य, ब्रजभान, प्रीतम सिंह वर्मा, रामबली राणा, सुखपाल, हरवीर सिंह, जयप्रकाश, राधेश्याम, ओमपाल राठी, देवेंद्र आर्य, राजकुमार, गुलाब, विनोद भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें