फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड में अत्यधिक मवेशी भरने से एक मवेशी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक जुगाड़ मेें अत्यधिक मवेशी भरने और एक मवेशी की मौत होने पर रविवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। पट्टी चौधरान स्थित नाले पर एक जुगाड़ मेें एक दर्जन से अधिक मवेशी भरकर जुगाड़ चालक लेकर जा रहा था। इस दौरान एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो गई। इसकी खबर लोगों को लगी तो वे काफी संख्या में एकत्रित होकर वहां पहुंचे और जुगाड़ चालक को रुकवाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान जुगाड़ चालक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। लोगों ने इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें