श्रावण के चौथे सोमवार के लिए सज गए शिवालय
बड़ौत (बागपत)। श्रावण के चौथे सोमवार के लिए शिवालय को मनमोहक झालरों आदि से सजाया गया। सोमवार को सुबह चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लग जाएगी। इसके साथ मंदिरों में पूजा-पाठ के अलावा भजन-कीर्तन की व्यवस्था भी कराई। कई साल बाद पांच सोमवार पड़ने से भी श्रावण का महीना श्रद्धालुओं के लिए विशेष है।