छपरौली (बागपत)। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य नागरिकों ने थाईलैंड से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पहलवान अरशद को सम्मानित किया।
रविवार को कस्बे में स्थित अखाड़े में आयोजित सम्मान समारोह में छपरौली नगर पंचायत चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा अरशद ने यह साबित कर दिया ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है जरूरत है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की। अभिभावक बच्चों की रुचि के अनुसार ही उन्हें अपना कैरियर चुनने का अवसर दें। उन्होंने कहा थाईलैंड में हुई सब जूनियर एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहलवान अरशद पुत्र अब्दुल्ला ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसकी अध्यक्षता रामफल खलीफा ने की। संचालन योगेंद्र आर्य ने किया। इसमें कृष्णपाल खलीफा, कोच धर्मेंद्र भूरा, जितेंद्र, राजेश, चंद्र पाल, याकूब, सतबीर सिंह आदि रहे।