जिले में 14 संक्रमित मिले, 55 हुए एक्टिव केस
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह में 55 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार संक्रमितों की निगरानी कर रही हैं।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 14 संक्रमित मिलने पर अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। संक्रमितों को किट उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2270 हो गई है और दस लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। संवाद