फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी गिरोह के रोबिन व दिनेश पर 25-25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील राठी गिरोह के रोबिन व दिनेश पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन

बागपत। हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात सुनील राठी गिरोह के बदमाश रोबिन व दिनेश पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक आरोपी के भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कुर्डी गांव में 22 जून 2020 को हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना समेत पांच को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल परमवीर की गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में परमवीर के भाई ने छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रोबिन खोखर निवासी हलालपुर व दिनेश उर्फ टापा निवासी जींद हरियाणा फरार है। ये दोनों कुख्यात सुनील राठी गिरोह के सदस्य हैं। इस मामले में फरार चल रही सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद राठी व ममेरे भाई परविंद्र को दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह ही गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अन्य फरार आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रोबिन व दिनेश उर्फ टापा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। रोबिन खोखर का भाई सचिन खोखर पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि इन दोनों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुख्यात भूरा को पुलिस कस्टडी से फरार कराने में जेल गए थे दोनों
कुख्यात सुनील राठी ने योजना बनाकर 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस की कस्टडी से कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा को छुड़वाया था। बदमाशों ने बागपत में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर दो एके-47 व एक एसएलआर लूटकर अमित उर्फ भूरा को छुड़ाया था। इस मामले में भी रोबिन व दिनेश शामिल रहे थे और दोनों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें