अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत बोर्ड की सोमवार को पहली बैठक हुई। जिसमें कस्बे के विकास का खाका तैयार किया गया और 14 करोड़ 32 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष सपना की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में घर-घर कूड़ा उठाने, कस्बे के कब्रिस्तान में हैंडपंप और बैठने व्यवस्था कराने, माता पार्क का सुंदरीकरण कराने, लाइब्रेरी में अतिरिक्त कक्ष और वाई-फाई लगवाने, कस्बे में तीन सौ एलईडी लाइटें लगवाने, दो हाईमास्क लाइट और 15 वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा निराश्रित गोवंश को पकड़वाने के साथ आदर्श नगर योजना के अंतर्गत 1.61 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, अंकित शर्मा, सीमा, महिपाल सिंह, बुलबुल, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद