फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले का बैंक खाता और फोन की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। इंस्टाग्राम पर पुलवामा हमले के शहीदों, देवी देवताओं, दिल्ली के साक्षी हत्याकांड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मदरसे के शिक्षक का पुलिस ने बैंक खाता और दोनों मोबाइल फोन खंगाले। पुलिस ने बवाल कराने के लिए किसी संगठन से जुड़े होने की आशंका को लेकर यह जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के मामले की ट्विटर पर शिकायत होते ही आरोपी आकिब सतर्क हो गया था। वह पुलिस के दबिश देते ही हापुड़ में अपनी ससुराल में जाकर छिप गया था। जिसका पता लगाकर पुलिस ने आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और उसके दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये। पुलिस ने आरोपी आकिब के किसी संगठन से जुड़े होने की आशंका को लेकर गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इस मामले में थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि जेल भेजे गए आरोपी के बैंक खाते में किये गये लेनदेन की डिटेल चैक की और उसके दोनों फोन भी खंगाले। जिसमें आकिब की चैटिंग की भी जांच की गई। हालांकि उसमें अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें