फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 केंद्रों में होगी आज विवि के अंतिम वर्ष की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पाली में होगी परीक्षा, एक कक्ष में रहेंगे 20 से 25 छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए दिगंबर जैन कॉलेज को बागपत जनपद का नोडल सेंटर बनाया।
नोडल सेंटर अधिकारी एवं दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने बताया परीक्षा तीन पाली में जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 का पालन करते हुए एक कमरे में 20 से 25 छात्रों के साथ पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर परीक्षा कराई जाएगी। कॉलेज के गेट पर ही थर्मल स्कैनर के साथ परीक्षार्थियों का स्क्रीनिंग होगी। दिगंबर जैन कॉलेज में मंगलवार को द्वितीय पाली में 95 छात्र एवं साय:कालीन पाली में 342 छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, स्थानकवासी डिग्री कॉलेज, कालंदी देवी कॉलेज व हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज को परीक्षा सेंटर बनाने के साथ-साथ बागपत जनपद में अन्य 10 कॉलेजों को भी परीक्षा कराने के लिए अधिकृत किया। छात्रों को सैनिटाइजर, प्रवेश पत्र, पेन, आवश्यकतानुसार पानी की बोतल लाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने, भीड़ नहीं करने एवं अनावश्यक रूप से किसी भी वस्तु को ना छूने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें