फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली जा रहा राशन का 137 कुंतल चावल जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवाड़ा चैकपोस्ट पर नायब तहसीलदार की टीम ने पकड़ा चावल से लदा ट्रक
विज्ञापन

- जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के अमीनगर सराय रोड से ट्रक में लादकर अलीपुर दिल्ली जा रहे ट्रक में लदा 137 कुंतल राशन का चावल जब्त किया और राशन की काला बाजारी के मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने ट्रक चालक समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा ने सोमवार शाम निवाड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान चावल से लदा ट्रक पकड़ा। जिसकी उन्होंने जांच की तो चावल सरकारी मार्क मशीन से सिलाई किये हुए मिले और चावल के कोई दस्तावेज नहीं मिले। जिसे आपूर्ति विभाग की टीम को जांच के लिए सौंप दिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जांच में चावल राशन का होना मिला। जिसके साथ पकड़े गए बदरखा गांव निवासी ईनाम निवासी बदरखा से पूछताछ की गई तो उसने जौहड़ी निवासी ताजू के ट्रैक्टर से चावल ट्रक में लादकर अलीपुर पहुंचाने की जानकारी दी। आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि राशन के चावल की काला बाजारी के मामले में बदरखा निवासी ईनाम व जौहड़ी निवासी ताजू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा जब्त किए कए 137 कुंतल चावल को गोदाम में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलर तक नहीं पहुंचे आपूर्ति विभाग के हाथ
राशन के 137 कुंतल चावल से लदा ट्रक पकड़े जाने के बाद आपूर्ति विभाग ने ट्रक चालक ईनाम व ट्रैक्टर चालक ताजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन राशन डीलर तक हाथ नहीं पहुंच पाये। चावल किस डीलर के यहां से उठाया गया और कौन-कौन चावल की कालाबाजारी में शामिल है, जिसका अभी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें