फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के संचालन के लिए मंजूरी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बुढे़ड़ा से नोएडा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन शुरू हुआ।
बुढे़ड़ा, दौझा, ढोडरा, बिचपड़ी, ग्वाली खेड़ा, धनौरा सिल्वरनगर आदि सहित दर्जनों गांवों के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के परिवहन मंत्री से मिला था। मंत्री ने लोनी डिपो से बस के संचालन के लिए मंजूरी दी थी। गुरुवार को सुबह लोनी डिपो की बस सेवा का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णपाल ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। यहां से रोजाना सुबह दो बसें चलेंगी और शाम को वापस भी आएंगी। इस मौके पर मुंशी रूपचंद, हरेंद्र, सुभाष, डॉ. करतार सिंह, मुकेश, बृजपाल प्रधान, ओमप्रकाश दरोगा, जय सिंह, सुरेंद्र फौजी, अरविंद भाटी, जसराज भाटी, मनवीर, दयाराम, सतीश, संजय प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें