बड़ौत (बागपत) । शिक्षा निदेशक लखनऊ को प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने बताया शिक्षा निदेशक ने अपने आदेश दिनांक 16 -3-19 में कड़े निर्देश दिए हैं कि शिक्षक होली से पहले माध्यमिक राजकीय तथा संलग्न प्राइमरी के शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षा अधिकारियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस आदेश से कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह संगठन निरंकुश एवं बेलगाम शिक्षा अधिकारियों कि शिक्षक विरोधी कार्य शैली को बर्दाश्त नहीं करेगा वह चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है, उस पर वह अडिग रहेगा।