फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 19 विद्यार्थियों ने पेंटिंग की परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई बोर्ड की इंटर की पेंटिंग विषय की परीक्षा शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच पांच परीक्षा केंद्रों पर कराई, सभी परीक्षा केंद्रों से 19 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। नगर में सीबीएसई के परीक्षा केंद्र जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीर एकेडमी व माउंट लिटरा स्कूल बनाए। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया कि इंटर पेंटिंग के पेपर में 250 में से 4 बच्चे अनुपस्थित रहे। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि इंटर में 62 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें से 5 बच्चे अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 130 पंजीकृत थे, जिनमें 6 बच्चे अनुपस्थित रहे। माउंट लिटरा स्कूल के मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि इंटर में 153 में से 4 बच्चे अनुपस्थित रहे। लार्ड महावीर एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि इंटर में 116 बच्चों मेें से सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें