फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में रूपल, निबंध में हर्षिता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला विज्ञान क्लब ने राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा में पर्यावरण रक्षा हेतु प्लास्टिक वस्तुओं का दैनिक जीवन में नियंत्रण और प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक का दैनिक जीवन में दुष्प्रभाव पड़ता है। शरीर में विभिन्न रोग उत्पन्न हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें चित्रकला में रूपल प्रथम, हरीश द्वितीय और नईमा तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, पायल द्वितीय और इंदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में उत्कर्ष प्रथम, हर्षिता द्वितीय और शमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान मंजू मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, डॉ. ज्ञाति सिंह, अनिका, मंजुलिका, रेखा, नरेश पाल, मौजीराम, टेकचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें