बड़ौत (बागपत)। राज वुशू क्लब पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें उप्र किक बाक्सिंग में रेफरी पद पर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ नेशनल वुशू कोच राज विपिन जोशिया ने किया। नेशनल वुशु कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि दो से तीन मार्च तक बनारस के लामा फाइल क्लब पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें उप्र के अलग-अलग जनपदों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेमिनार मेें क्लब के खिलाड़ी साहिल और विकास ने भाग लिया और अच्छे अंक प्राप्त किया। सेमिनार में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन उप्र किक बाक्सिंग में रेफरी के पद पर हुआ। यूपी सचिव किक बाक्सिंग गोपाल सेठ ने उन्हें सम्मानित भी किया। मंगलवार को क्लब पहुंचने पर दोनों रेफरी का स्वागत किया। इनमें नेशनल वुशू कोच राज विपिन जोशिया, वीशू, निताशु, अनुसुइया, शगुन, मोहिन खान, प्रदीप गुर्जर, शालू, अरुण शर्मा का योगदान रहा।