खेकड़ा (बागपत)। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला विज्ञान क्लब बागपत के तत्वावधान में जलवायु, मौसम परिवर्तन, प्राकृतिक व मानव आपदा को लेकर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें तीन विद्यालयों के 250 छात्र और छात्राओं ने चित्रकला, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र, छात्राओं को प्रोजेक्टर पर जलवायु प्रबंधन की जानकारी दी। जिला विज्ञान क्लब बागपत की जिला समन्वयक डा. प्रीति शर्मा ने खुशी, शिवानी, अल्का, शिव, आरिश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान जयबीर सिंह, भरत गुप्त आदि मौजूद रहे।