फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन से बढ़ाई बुखार पीड़ितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लगातार मौसम परिवर्तन से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों मेें बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। आलम यह है कि प्रतिदिन सीएचसी पर सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचे रहे हैं। हालांकि उन्हें चिकित्सकों द्वारा ठंडी चीजों का सेवन न करने व समय पर दवा लेने की हिदायत दी रही है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से जिस तरह मौसम में परिवर्तन हुआ है, ऐसा पहले नहीं हुआ। तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी से नगर और क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई। इससे बुखार पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहीं कारण है कि सीएचसी पर सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों का भी यही हाल है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक नेे कहा मौसम परिवर्तन के साथ ही आदमी लापरवाही करने लगता हैं, ठंडी चीजों का सेवन भी बीमारी का मुख्य कारण है। उन्होंने मरीजों को ठंडी चीजों का अधिक सेवन न करने और समय पर दवा लेने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें