फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बैठक में संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव की जानकारी दी गई। साफ-सफाई के लिए महिलाओं को जागरूक किया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि घर एवं आसपास सफाई रखना जरूरी है। नालियों में गंदा पानी एकत्र न होने दें। बारिश का पानी एक जगह न रुकने दिया जाए। एकत्रित पानी में अनेक कीटाणु व मच्छर पनप जाते हैं। ऐसी जगहों पर एक ढक्कन केरोसिन डाल देना चाहिए ताकि उस पानी में पैदा होने वाले कीटाणु मर जाएं। सुषमा, बबली, कमला, जरीना, बिमला, राजो, बाला, नफीसा, राकेश मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें