दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत बनाई जा रही गोशाला का एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। एडीएम मिश्र ने गोशाला तैयार करने में लगाई जा रही सामग्री अच्छी लगाने के निर्देश दिए। तीन बीघा जमीन में तैयार कराई जा रही गोशाला में लगभग 400 पशुओं का आश्रय बनेगा। फरवरी माह के अंत तक हर हाल में गोशाला तैयार होनी है। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कस्बे में नियमित रूप से साफ सफाई रखने को कहा। इसमें पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, कंप्यूटर आपरेटर सचिन कुमार, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।