बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयासों से मुल्हेड़ा, एलम वाया दाहा और टीकरी नई रेलवे लाइन के सर्वे को रेलवे विभाग से मंजूरी मिल गई है। 8.50 लाख रुपये की लागत से 34 किलो मीटर लंबी रेलवे लाइन का सर्वे होगा। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह टीकरी में आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। सीएचसी को लेकर क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय तक धरना दिया था। ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंउल को स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलवाया था। उनके निरंतर प्रयासों के कारण यह सफलता मिली है।