बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि सोलर फोटो वोलटैइक इरीगेशन पंप योजना संचालित की गई है। ऐसे कृषकों को सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा जो वर्तमान में डीजल पंप सेट के द्वारा सिंचाई कर रहे हैं। उनके पास सिंचाई हेतु ऊर्जा का कोई साधन नहीं है। किसान इसके लिए अभिषेक बालियान से संपर्क कर सकते हैं।