बागपत। कस्बे के आशाराम जैन गर्ल्स महाविद्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया । इसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता जैन ने दीप जला कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया । छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज में एक प्रतियोगिता हुई, इसमें मिस फ्रेशर अंजली को चुना गया। प्रथम रनर अप वंदना व द्वितीय रनर अप मानसी रही। कॉलेज की प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। रीता गर्ग, रश्मि अग्रवाल, डॉ. मोनिका, फरहा, पारुल, आरती, रोशन जाफरी, फौजिया, रिजवान, पायल, सुषमा का सहयोग रहा।