खेकड़ा (बागपत)। नगर में आयोजित शोकसभा में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चौधरी बलधारी सिंह के निधन के चलते दो मिनट का मौन रखकर प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मोहल्ला औरंगाबाद मे सोनू चौहान के आवास पर शोक सभा की। इसमें रामकुुमार धामा, जितेंद्र धामा, महेश प्रधान, अरविंद फौजी, सुनील शर्मा, सुखपाल सिंह सभासद, खन्नू धामा, उदयवीर धामा, संजीव धामा, भूरे धामा, जाहिद अली, रिहान आदि मौजूद रहे।