अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रामपाल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम लुहारी में आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि कई इकाईयों में कुछ लोगों द्वारा वित्तीय अनियमितता की जा रही है। इनके भंग करने पर विचार किया जा रहा है। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नियमों का उल्लंघन कर अनुशासन हीनता की है। राजपाल सिंह, रिपुदमन सिंह, राजेंद्र सिंह, यशपाल आर्य, श्रीपाल आर्य, कपिल आर्य, रवि शास्त्री, यतेंद्र राणा, विनोद आर्य, उमेदपाल, धर्मपाल आर्य, कालूराम, गजेंद्र आर्य, राम मेहर सिंह उपस्थित रहे।