फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गौरीपुर मोड के पास कैंटर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास कैंटर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने निवाड़ा चेक पोस्ट पर कैंटर सहित चालक को पकड़ लिया। घायल के परिजनों ने तहरीर दी। गौरीपुर जवाहर नगर गांव निवासी मुकेश (50) पुत्र हरस्वरूप घर से पैदल गौरीपुर मोड़ पर जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मोड़ के पास बड़ौत की तरफ से आ रहे कैंटर ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निवाड़ा चेक पोस्ट पर दुर्घटना कर भाग रहे कैंटर सहित चालक को पकड़ लिया। जिला अस्पताल से घायल को मेरठ रेफर किया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। घायल के परिजनों ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें