फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के समाधान दिवस में एक भी शिकायत हल नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान आईं आठ में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम पुलकित गर्ग ने नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं, इनमें राजस्व की पांच, पुलिस की एक, विद्युत निगम की दो शिकायत समेत कुल आठ शिकायती पत्र आए । इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। इसके बाद एसडीएम ने पूर्व के जनता दिवसों में आईं शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को तत्काल सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ राजीव प्रताप सिंह समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें