फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से गार्ड का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव निवासी इदरीश सिंडिकेट बैंक शाखा कूड़ी में गार्ड है। वह ड्यूटी खत्म कर घर आ रहा था। छपरौली-बड़ौत मार्ग पर आदर्श नंगला गांव में बाइक सवार ने गार्ड को टक्कर दी। हादसे में उसका पैर टूट गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। मंगलवार को घायल का भाई नवाब थाने में तहरीर देने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली और अभद्र व्यवहार कर उसे थाने से लौटा दिया। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोही ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि फरियादी से थाने में किसी ने भी अभद्र व्यवहार किया है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें