खेकड़ा (बागपत)।
काठा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे से तहसीलदार ने शिकायत मिलने के बाद ईट भट्टे से अलीगढ़ निवासी 22 भट्ठा मजदूर परिवारों को बंधन मुक्त कराया। साथ ही उन्हें अलीगढ़ भेजने की व्यवस्था की।
ग्राम अतरौली अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने खेकड़ा तहसील में पहुंचा और तहसीलदार यदुवंश कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खेकड़ा नगर के जंगल में ग्राम काठा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठा मालिक ने उसके परिवार के लोगों को बंधक बना रखा है और उनसे जबरन कार्य कराया जा रहा है। उन्हें मजदूरी भी नही दी जा रही हैं। इससे वह दहशत में हैं। तहसीलदार सोमवार की शाम ईंट भट्ठे पहुंचे और मजदूर परिवार को बंधन मुक्त कराया। तहसीलदार ने यदुवंश कुमार ने बताया कि शिकायत के चलते ईंट भट्टे पर पहुंचकर अलीगढ़ के 22 मजदूर परिवारों को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस कर्मी एवं तहसील की टीम मौजूद रही।