फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस से लिया जाएगा अगैती और सामान्य प्रजाति का गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अगैती और सामान्य गन्ने की खरीद की जाएगी। समिति की ओर से इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को समिति कार्यालय में किसानों की बैठक हुई। समिति चेयरमैन कृष्णपाल ने बताया कि किसानों के राहत की खबर है। आज 23 दिसंबर को किसान दिवस पर अगैती और सामान्य का गन्ना खरीद का कार्य शुरू होगी। समिति की ओर से इसके लिए इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। किसानों को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सीआईसी की बैठक में सामान्य गन्ना खरीदने पर विचार किया। गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार सामान्य गन्ने की खरीदने के लिए निर्देश दिए थे। सभी मिलों का समय पूरा हो गया है। अब किसान दिवस से दोनो प्रजाति का गन्ना मिलों द्वारा खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि मलकपुर चीनी मिल का निनाना में क्रय केंद्र बनाया, इसका किसानों ने विरोध किया। किसानों के अनुरोध पर समिति ने शासन से अपील की। इसके बाद फैजुल्लापुर उपकेंद्र पर निनाना गांव के किसानों की गन्ना सप्लाई होगी। इसका आदेश जारी हो गया है। इसके लिए 700 स्पेशल इंडेंट जारी कर दिया गया है। प्रवीण प्रधान, कुलदीप, कृष्णपाल बाघू, कृष्णवीर त्यागी, इंद्रपाल, महक सिंह, देवेंद्र, सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें