फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जेब खर्च से मंडल की कबड्डी में खेलने पहुंची बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गोरखपुर में खेली जा रही राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित मंडलीय टीम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने किराये की व्यवस्था नहीं की। शिक्षकों का आरोप है कि खेल विभाग ने इस तरह का फंड होने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद बेटियां अपनी जेब से रुपये एकत्र कर खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई। इससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है और डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय घटौली जूनियर एवं प्राइमरी बालिका कबड्डी टीम का चयन मंडल की टीम के लिए हुआ। मंडलीय टीम गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रांतीय प्रतियोगिता गोरखपुर में सोमवार से शुरू हुई। 18 दिसंबर को कबड्डी टीम का मैच है। आरोप है कि प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय कबड्डी टीम की खिलाड़ियों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने किराये या वाहन की कोई व्यवस्था नहीं कराई। विद्यालय के सहायक अध्यापक योगेंद्र ने बताया कि पीटीआई ने खर्च देने से इंकार कर दिया और कहा कि यदि वह खिलाड़ियों को लेकर जाना चाहते हैं, तो अपने खर्च से ही ले जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। शिक्षक का कहना है कि खेलों में प्रतिभाग करने के लिए सरकार की ओर से बजट का प्रावधान हैं।
बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने किराये के पांच-पांच सौ रुपये जमा कराए। इसमें शिक्षक ने भी सहयोग किया। इसके बाद मंडलीय बालिका टीम गोरखपुर के लिए रवाना हुई। पीटीआई सुनील वशिष्ठ का दावा है कि प्रतियोगिताओं में जाने के लिए किराये का कोई बजट नहीं आता है। बालिका मंडलीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों से कोई किराया नहीं लिया गया। सहायक अध्यापक योगेंद्र अपने खर्च से खिलाड़ियों को ले गए। जब वह वापस बागपत आएंगे, तो किराये के रुपये दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि मंडलीय टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में लाने और लेकर जाने की जिम्मेदारी पीटीआई सुनील वशिष्ठ की है। यदि उन्होंने किराये की व्यवस्था नहीं की तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मंडलीय कबड्डी की टीम
बागपत। प्राथमिक स्तर की टीम में तन्नू, साक्षी, चंचल, शिवानी प्रथम, खुशी, शिवानी द्वितीय, अंशिका, निक्की, इकरा, दीपांशी, सना। उच्च प्राथमिक स्तर की टीम में शालू, सीमा, वर्षा, ईशिका, अंशू, प्रियंका, पूजा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें