बागपत। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सामुदायिक चिकित्सालयों में मानक के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में सात विशेषज्ञ की तैनाती न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार की जाए। महिला चिकित्सालय में चार विशेषज्ञ तैनात किए जाए, इसमें पीड्रियाट्रीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, पैथेलॉजिस्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पीड्रियाट्रीशियन, एनेस्थेटिस्ट, गायनकॉलॉजिस्ट न्यूतनम आवश्यकता के अनुसार तैनाती की जाए। प्रमुख सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक को निर्देशित किया मॉड्यूल के विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्थानांतरण बिना उनके प्रतिस्थानी की तैनाती किए नहीं किया जाएगा।