े
बिनौली (बागपत)।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिनौली गांव में संविधान बचाओ, देश बचाओ जन जागरूकता रैली निकाली।
जन जागरूकता रैली सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली से युवा लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान व अध्यक्ष प्रधान शैलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुई। रैली के माध्यम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्रामीणों को संविधान बचाओ, देश बचाओ के लिये जागरूक कर रहे थे। रैली मेन बाजार से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर बस स्टैंड पर आकर खत्म हुई। यहां पर युवा लोक सभा अध्यक्ष प्रधान शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज के दिन भारतीय संविधान की स्थापना हुई थी, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार चलते आज संविधान व देश खतरे में पड़ गए हैं, इसके लिए हम सबको एक जुट होना पड़ेगा, हर व्यक्ति को संविधान और देश की रक्षा के लिए आगे आना होगा। रैली में संदीप गुर्जर, गफ्फार, सौरभ गुर्जर, खलील अहमद, आशू, माजिद खान, शौकीन मलिक, निशार अहमद आदि रहे।