बागपत। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण का कार्य रविवार से होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बूथ लेबर ऑफिसर और अन्य अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के आवेदन स्वीकार करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस में निर्वाचन नामावली में नाम शामिल कराने, नाम अपमार्जित कराने, नामों की शुद्धि एवं स्थान परिवर्तन हेतु संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय, पदाभिहित स्थल पर आवेदनों को जमा कर सकते है।