बड़ौत (बागपत) ।
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पास बुक में एंट्री( प्रविष्टि) नहीं होने पर किसानों ने हंगामा कर शाखा प्रबंधक का घेराव किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में पास प्रविष्टि करने वाली मशीन होने की सूचना मुख्यालय को दे दी है।
क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचे और अपनी पास बुक मेें प्रविष्टि कराने के लिए जब घंटे खड़े रहे और प्रविष्टि नहीं हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बैंक के शाखा प्रबंधक का घेराव कर नाराजगी जताई। इस दौरान बैंक परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बैंक अधिकारियों ने कहा मशीन खराब होने के कारण प्रविष्टि नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना था कि आए दिन प्रविष्टि के नाम पर उन्हें कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बैंक अधिकारी वापस भेज देते हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक गंगा शरण लोहिया ने बताया बैंक पास में प्रविष्टि करने वाली मशीन बृहस्पतिवार की सुबह खराब हो गई । इस कारण प्रविष्टि का कार्य प्रभावित हुआ है इसकी सूचना उन्होंने मुख्य कार्यालय को भेज दी । हंगामा करने वालों में देवराज, हरेंद्र, ताराचंद, उदयवीर मलिक, सचिन, नारायण दास आदि रहे।