फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठा का मिलान नहीं तो आंखों की स्कैनिंग के बाद मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ई-पॉश मशीन से प्रदेश भर में हुई राशन की काला बाजारी का खुलासा होने के कारण अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोकने के लिए अब सरकार अंगूठा का मिलान नहीं होने पर आंखों की स्कैनिंग से राशन वितरण की तैयारी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही ई-पाश मशीन से वितरण होगा। अंगूठा के निशान मिलान नहीं होने की स्थिति अब आंखों की स्कैनिंग से उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा। इसी व्यवस्था अभी ग्रामीण क्षेत्रों में होगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 341 कोटेदारों को नई तकनीक की ई-पाश मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी। शासन स्तर पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राशन डीलरों ने एक्सपर्ट की मदद से ई-पॉश मशीन के सॉफ्टवेयर पर छेड़छाड़ कराकर प्रदेश में राशन की धांधली की गई। गड़बड़ी पकड़ में आने पर जिला स्तर पर शासन के आदेश पर जांच की गई तो छह डीलर इसमें संलिप्त पाए गए । जिला आपूर्ति विभाग ने 11 राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रकरण के बाद से सरकार के साथ-साथ शासन और प्रशासन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली ई-पॉश मशीन वैसे तो पूरी तरह आधुनिक होगी, लेकिन उसके साथ-साथ उपभोक्ताओं के आंखों की स्कैनिंग भी कराने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में 341 कोटेदारों के यहां ई-पॉश मशीन लग जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उन उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा, जिनके अंगूठा मशीन में मिलान नहीं होगा। इनकी आंखों को स्कैन कराने के बाद राशन का लाभ मिलेगा। मशीन लगने से कोटेदार भी परेशानी में हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उन लोगों को लाभ होगा जिनका आधार कार्ड में अंगूठा या अंगुलियां मिलान नहीं होती है। आंखों की मैचिंग कराने की व्यवस्था की गई है। जिसकी मैचिंग से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली पीओएस मशीन के साथ आई स्कैनिंग मशीन लगवाई जाएगी। इनकी कीमत तकरीबन 40 हजार रुपये है। इससे लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्रों में लगी 72 ई-पॉश मशीन
बागपत। प्रदेश स्तर पर हुई राशन की धांधली शहरी क्षेत्रों में हुई है। जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में 72 कोटेदारों के यहां पर ई-पॉश मशीन लगी हैं। खेकड़ा और बागपत के छह कोटेदारों ने सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कराने के बाद घोटाला किया गया। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की हो सकती है परेशानी
बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन यहां पर नेटवर्क की परेशानी भी खड़ी हो सकती है। इस दौरान उपभोक्ताओं का कोटेदार के खिलाफ हंगामा भी हो सकता है। शहरी क्षेत्रों में भी ई-पॉश मशीनों में 2जी का नेटवर्क परेशानी पहुंचाता है। नेटवर्क को लेकर कोटेदारों के साथ ही उपभोक्ता परेशान हैं। साथ ही हंगामे की आशंका को लेकर अधिकारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें